“ छठवीं से 12वीं तक पीरियड अब 40 मिनट नहीं बल्कि 1 घंटे का दिन में लगेंगी सिर्फ 4 कक्षाएं “

रायपुर.नए शिक्षा सत्र यानी 18 जून से राजधानी समेत रायपुर जिले के सरकारी स्कूलों में 40 मिनट के बजाय एक घंटे के पीरियड का नया प्रयोग शुरू होने जा रहा है। यह प्रयोग 6वीं से 12वीं तक, हर कक्षा में लागू होगा। अंतर ये होगा कि अब तक स्कूलों में रोजाना कम से कम छह पीरियड लगते थे, नई टाइमिंग में केवल 4 ही होंगे। राज्य बनने के बाद पीरियड के टाइम में यह पहला बड़ा बदलाव है। शिक्षाविद इसकी दो वजहें बता रहे हैं। पहला-ज्यादा लंबा पीरियल रहने से सब्जेक्ट पर ज्यादा फोकस होगा। दूसरी वजह ये है कि एक दिन में कम पीरियड लगने से खाली समय में बाकी गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

– नए शिक्षा सत्र के तहत स्कूल 18 जून से खुलेंगे। टाइमिंग पुराना ही रहेगा, अर्थात जहां दो पाली में स्कूल लगता है वहां पहली पाली सुबह 7 से 11.30 बजे तक और दूसरी दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक चलेगी। एक पाली वाले स्कूलों में पढ़ाई सुबह 10 से 4 बजे तक होगी।

– जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा के अनुसार पीरियल कम होने के बावजूद जिस विषय में पहले जितनी पढ़ाई होती थी, अब भी उतनी होगी। जैसे, सप्ताह में छह दिन की क्लास है। पहले 40 मिनट प्रति विषय के अनुसार देखें तो छह दिन में कुल 240 मिनट की पढ़ाई संबंधित विषय में होती थी।

– अब एक घंटे यानी 60 मिनट के अनुसार चार दिन में ही उतनी पढ़ाई हो जाएगी। शनिवार को दूसरी गतिविधियां चलेंगी। पिछले साल इस दिन लइका मड़ई हो रही थी।

You May Also Like

error: Content is protected !!