रायपुर.प्रदेश कांग्रेस ने जिलेवार नए ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियां की है इस सूची में नगर समितियों प्रभारियों के नाम भी शामिल है चार ब्लाकों में बिलासपुर के अरविंद शुक्ला,तैयब हुसैन,विनोद साहू और अजय कुमार यादव को जिम्मेदारी सौपी गई है।
प्रदेश कांग्रेस ने ब्लाक और नगर अध्यक्षों की सूची जारी की है।पूर्व में दो ब्लाक हुआ करते थे मगर इस बार ब्लाकों और नगर को चार हिस्से में बांटा गया है वही बिलासपुर नगर के 66 वार्डो के लिए ब्लाक क्रमांक 1 में तैयब हुसैन,2 के लिए अरविंद शुक्ला और 3 विनोद साहू सरकंडा तो रेलवे क्षेत्र के लिए अजय कुमार यादव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश कांग्रेस की इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।
