मोदी के राज में महिला प्रताड़ना, भ्रूण हत्या कम हुई-पासवान..

बिलासपुर.भाजपा राष्ट्रीय महिला प्रमुख एवं अनुसूचित जाति मोर्चा की सदस्य श्रीमती निर्मला पासवान ने कहा है कि देश में भ्रूण हत्या में कमी आई तथा बेटियों की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार ने कई कानून बनाए है।

उन्होंने भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक ली तथा प्रदेश सरकार की विकास यात्रा की तारीफ की। पासवान का दावा है कि छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार आएगी और वर्ष २०१९ में मोदी की सरकार फिर से बनेगी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजयपासवान के साथ संगठन में काम करने वाली इलाहाबाद की रहने वाली निर्मला पासवान का कहना है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आंदोलन को लेकर हर राज्य में ५-५ महिलाओं की टीम बनाई जा रही है। महिलाओं पर प्रताडऩा के मामले अब कम हो रहे है। यूपी में भाजपा कार्यकाल में आमजन सुरक्षित है। उन्होंने मायावती पर भी निशाना साधा और कहा कि योगी राज में महिलाएं सुरक्षित है जबकि मायावती के कार्यकाल में यूपी में गुंडाराज चल रहा था।राज्य में डॉ रमन सिंह बेहतर काम कर रहे है। विकास यात्रा चल रही है और फिर से भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी। आज भाजपा नेत्री निर्मला पासवान इलाहाबाद से बस से बिलासपुर पहुंची। ट्रेन रद्द होने के कारण उन्हें बस से सफर करना पड़ा। भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा ने उनका स्वागत किया।

You May Also Like

error: Content is protected !!