बिलासपुर.प्रदेश के उद्योग,आबकारी और नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल रोमानिया के राजदूत से निवेश की चर्चा कर विदेशी उद्योगों को आकर्षित करने की बाते भी किये है। कांग्रेस पार्टी विकास का हमेशा समर्थन करती है लेकिन पिछले 15 सालों में प्रदेश में क्या विकास हुआ है सिर्फ विकास का झांसा ही दिया गया है और जनता को गुमराह किया गया है। मंत्री अमर अग्रवाल कृपया बताएं।
1.शहर में आप और आपकी सरकार ने क्या क्या विकास किया है?
2.पिछले 10 सालों से सीवरेज योजना क्यो पूर्ण नही हुई।इससे कितने लोगों की जाने गयी है। सरकंडा में सीवरेज क्यो बंद किया गया।इसमे जनता का कितना पैसा बर्बाद हुआ और कितना भ्रस्टाचार किया गया। योजना की राशी क्यो बढ़ाई गई ?
3.ट्रीट मेन्ट प्लांट क्यो खराब पड़ा है उसको क्यो बनाया गया था और उसकी उपयोगिता क्या थी। कितना पैसा जनता का लगा ?
4.अमृत मिशन योजना का कार्य क्यो बंद किया गया और उसमें कितने करोड़ की खरीदी किया गया।
5.अरपा विकास प्राधिकरण में आज तक एक ईंट भी क्यो नही रखी गयी। इसमे निवेशक क्यो नही मिले। उसमे बंधक भूमि किस लिए मुक्त नही की गई। इसमे कितने हज़ार लोग प्रभावित और परेशान है।
6.नसबंदी कांड में मृतक महिलाओ के घर वालो के लिए आपने क्या किया। दोषियों को क्या हुआ और उनको क्या सज़ा मिली ?
7.बिलासपुर से रायपुर मार्ग 15 सालो में क्यो नही बनाया गया क्या आम जनता की तकलीफे आपकी नजर नही आई। कब तक यह मार्ग बनेगा?
8.शहर के कितने बेरोजगार लोगो को आपने जॉब दिलवाया और कितने उद्योग आप बिलासपुर में स्थापित किये है 15 सालो में ?
9.शहर में गंदे पानी के कारण कितने लोग पीलिया डायरिया और डेंगू से मृतक हो गए। आपके विभाग का प्रबंधन और आपदा प्रबंधन क्यो नही शहर को व्यवस्थित रख पाता है।
10.भदौरा कांड में अब तक दोषी लोग क्यो नही पकड़े गए है और कितने वर्षों तक वो आज़ाद घूमेंगे।
11.तिफरा फ्लाई ओवर क्यो सकरा बनाया गया आपकी दूर दृस्टिता को क्या हो गया था या फिर भ्रस्टाचार के कारण सही नही बनाया गया था।
12.शहर के मास्टर प्लान में इतना विलंभ क्यो हुआ था तब आपको शहर के विकास की याद क्यो नही आई।
13.साफ सफाई में पुरुस्कार तो मिल गया लेकिन बारिश में पानी शहर में क्यो भर जाता है आपका विकास यहां क्यो नही ध्यान देता है।
शहर का विकास आप सही तरीके से नही कर पाए। जनता को मूलभूत सुविधाए आप 15 वर्षो में नही दे पाए। यह आपकी पूर्ण नाकामी थी और अब चुनाव के समय जनता को झांसा देने की कोशिश न करे। कृपया जनहित में सवालो के जवाब देने की कृपा करे।
