12वीं पेपर लीक केस के फरार आरोपी पर इनाम घोषित, सूचना देने वाले को मिलेगी इतनी राशि

रायपुर. छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं के हिंदी विषय के पेपर लीक मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पर ईनाम घोषित कर दिया है. आरोपी 14 मार्च से फरार है और उसकी तलाश जारी है. इस बीच डिप्टी कमिश्नरेट ऑफ पुलिस ने फरार आरोपी पर आज 5,000 रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है. 

 

दरअसल, सबसे पहले जारी हुए टाइम टेबल पर 14 मार्च को 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा हुई, लेकिन 23 मार्च को यह रद्द कर नई तिथि जारी कर दी गई. इसके बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित हुई. 

सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नरेट ऑफ पुलिस उमेश गुप्ता ने फरार आरोपी वेणु जंघेल की सूचना देने या गिरफ्तारी कराने वाले को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है. आदेश में कहा गया है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ है और उसके स्वच्छंद घूमने से समाज के लिए खतरा हो सकता है. गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा.



बता दें कि NSUI ने सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में 12वीं की हिंदी परीक्षा से पहले कुछ सवाल वायरल होने का दावा किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर कराई है, जिसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू करा दी है. इस मामले को लेकर छात्र संगठन NSUI ने भी विरोध जताया था. संगठन ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) का घेराव कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी.





You May Also Like

error: Content is protected !!