आदित्य वाहिनी की नई जिला इकाई टीम तैयार,सभी ने एक स्वर में धर्म एवं राष्ट्रोत्कर्ष कार्य करने का लिया संकल्प.

बिलासपुर. पूज्य पुरी शंकराचार्य जी के संगठन की युवा इकाई आदित्य वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष टीकाराम साहू और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रचूर्ण त्रिपाठी की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष रोशन अवस्थी द्वारा जिला इकाई अंतर्गत पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।

जिला इकाई में इनको मिली जिम्मेदारी.

उत्सव कुमार शर्मा नगर अध्यक्ष, ज्योतिंद्र उपाध्याय जिला महामंत्री, सिद्धार्थ दीक्षित जिला मंत्री, रवि शंकर शुक्ला जिला प्रचार प्रमुख,आयुष दुबे अरपांचल प्रमुख,हर्ष तिवारी बिल्हा प्रमुख,गिरिजा शंकर यादव नगर मंत्री, कुलदीप सिंह बघेल जिला मंत्री, देवनाथ स्नेही नगर मंत्री,पवन निर्मलकर को नगर उपाध्यक्ष के पद का दायित्व प्रभार सौंपा गया है वही राघव विश्वकर्मा, आकाश तिवारी, हर्ष दीवान,अभिषेक गौतम, दिनेश कुमार उपाध्याय, संजय साहू,धर्मेन्द्र शर्मा, सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शंकराचार्य जी के आशीर्वाद से धर्म एवं राष्ट्रोत्कर्ष हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।

You May Also Like