सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ता सम्मान समारोह, सीएम समेत दिग्गज नेता करेंगे शिरकत.

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सोमवार दोपहर 12 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभाग भर में आए भाजपा के कार्यक्रताओं को सम्मानित करेंगे। पुलिस ग्राउंड मैदान में आयोजित इस समारोह को भाजपा के दिग्गज नेताओं का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कल दोपहर को आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा बतौर अतिथि शामिल होंगे, साथ ही विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह, डा कृष्णमूर्ति बांधी और भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम के तैयारी की लिहाज से भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि के निर्देशन पर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई जिसमे जिम्मेदार कार्यक्रताओं को प्रभार का वितरण किया गया।

गुलशन ऋषि ने बताया कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यक्रताओं ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए अप्रत्याशित परिणाम दिए उन्होंने अपने संकल्प शक्ति के बल पर तत्समय की सत्तारूढ़ भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को खदेड़ दिया ऐसे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने उनके उत्साह एवं समर्पण पूर्ण भावना को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है अतः कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता दिलाने अलग अलग दायित्वों का वर्गीकरण किया गया है उन्होंने बताया कि समारोह में भाजपा के बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक, सहसंयोजक, भाजपा एवं मोर्चा के मंडल पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य ,भाजपा, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं निर्वाचित समस्त जनप्रतिनिधि गण भाग लेंगे।

सम्मेलन स्थल का प्रदेश उपाध्यक्ष सवन्नी ने लिया जायजा.

कल पुलिस ग्राउंड में होने आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह की तैयारी का जायजा लेने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी और जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने सभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। विधानसभा चुनाव के बाद जिले में होने वाली यह पहली बड़ी राजनीतिक सभा जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्यमंत्री बूथ स्तर और मंडल स्तर के पहली बार संबोधित करेंगे साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी सहित दिग्गज नेता मंच पर होंगे लिहाजा कार्यक्रम में किसी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए इस दृष्टिकोण से सभा स्थल पर कार्यक्रताओं की बैठक व्यवस्था, वीआईपी गेस्ट और मंच सहित भोजन वितरण से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का निरक्षण किया।

You May Also Like