बलरामपुर: गन पाइंट पर ज्वैलरी शॉप में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड संग पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कामयाबी से गदगद प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी और उनकी टीम ने गृहमंत्री और पुलिस टीम को कहा थैंक्स.

बलरामपुर. जिले के रामानुजगंज में करीब एक माह पहले शहर की ज्वैलरी शॉप में दो करोड़ चालीस लाख की डकैती के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस घटना को लेकर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन ने ज्वैलरी व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी और गृह मंत्री समेत राज्य के तमाम पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करनेकी गुहार लगाई थी वही जैसे ही आरोपियों को पकड़ने की सफलता पुलिस से गदगद प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष और उनकी टीम ने गृह मंत्री और बलरामपुर पुलिस आभार जताया है।

बीते माह रामानुजगंज में डकैती की बड़ी वारदात हुई थी। जिस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डकैती कांड का मास्टरमाइंड मोनू सोनी उर्फ बुकी गिरफ्तार कर लिया गया है। डकैतों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में 2 करोड़ 40 लाख की की डकैती की थी। डकैतो ने बंदूक की नोक पर नकदी और जेवरात अपने साथ ले गए थे।

मालूम हो कि रामानुजगंज शहर के ज्वैलरी शॉप में पिछले 11 सितंबर को दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर डकैती हुई थी। डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बुकी गैंग के आरोपियों को पुलिस पकड़ लिया है। यह अंतर्राज्यीय गैंग है, जो झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित कई अन्य राज्यों में भी डकैती और लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। डकैती कांड के मास्टरमाइंड मोनू सोनी को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस ने बताया कि डकैतों ने कुल 2 करोड़ 40 लाख की डकैती डाली थी। सायबर सेल की इनपुट और क्राइम ब्रांच की मदद से पहले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के साथ उसकी गर्लफ्रेंड को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डकैती में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद किया है। डकैतों के पास से अब तक 2 करोड़ 40 लाख के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए जेवरात और हथियार बरामद किए हैं। लूट के बाद योजना के अनुसार सभी डकैत अलग अलग रास्तों से भागे ताकि पकड़े नहीं जाएं। सभी डकैत भागकर झारखंड गए थे। आरोपियों के खिलाफ पड़ोसी राज्य झारखंड और बिहार में भी डकैती और लूट की वारदात दर्ज की गई थी।आरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और उसके भाई मोनू सोनी पर रांची पुलिस ने भी 50-50 हजार का इनाम रखा है। यह गिरोह ज्वेलरी दुकानों को ही निशाना बनाता था। बुकि सोनी के खिलाफ पहले भी गुमला में डकैती, झारखंड के सोनानी, रांची और पलामू में लूट के दो केस और चैनपुर थाना क्षेत्र में लूट के केस दर्ज हैं।

प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष और उनकी टीम ने जताया आभार.

इस मामले में पुलिस के हाथ आए आरोपियों की गिरफ्तार के बाद प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी और उनकी टीम ने प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा और जिला पुलिस बल समेत राज्य के सभी पुलिस के आला अधिकारियों का आभार जताया है। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सोनी ने कहा कि घटना के बाद तत्कालीन एसपी राजेश अग्रवाल और उनकी टीम ने 3 दिन तक झारखंड में आरोपियों की तलाश में लगें थे। वही बलरामपुर जिले के एसपी श्री वैभव का भी घटना को सुलझाने में विशेष प्रयास रहा। घटना को लेकर प्रदेश सराफा एसोसिएशन ने गृहमंत्री शर्मा और पुलिस के आल्हा अधिकारियों से मिलकर जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई थी। जिसके फल स्वरुप पुलिस ने कड़ी मेहनत कर पड़ोसी राज्य से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

पकड़े गए आरोपियों के नाम- पते.

मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिंग (24) चैनपुर, झारखंड.

सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी (30) चैनपुर, झारखंड.

राहुल मेहता (22) महावीरगंज, औरंगाबाद.

विक्की सिंह (24) अम्बा, जिला औरंगाबाद.

अरविंद सोनी, ग्राम चैनपुर (सोनू का मामा).

अंजली एक्का (सोनू की गर्लफ्रेंड), मोहाली चंडीगढ़.

You May Also Like

error: Content is protected !!