नवरात्रि: अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला में विराजी मां जगदम्बा.

बिलासपुर. शहर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर आध्यात्मिक माहौल में पूजा पाठ की जा रही है। आकर्षक प्रतिमाएं और झांकियां बनाई गई। जिसमें लोग बड़ी संख्या में आयोजनो में भाग ले रहे हैं।

शहर के अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला में नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां जगदंबा दुर्गा जी की प्रतिमा विराजित की गई है। जहां रोजाना विधिवत रूप से मंत्र उच्चारण से माता की पूजा की जा रही है। सप्तमी के दिन मां की आराधना करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि इस पहले वर्ष में कॉलोनी वासियों के सहयोग से माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। विधि विधान से पूजा पाठ और आरती की जा रही है। वहीं इस दुर्गोत्सव को और भी शोभामय बनाने बच्चों और महिलाओं के लिए आयोजन किया जा रहे हैं। गरबा की प्रतियोगिता का आयोजन 10 अक्टूबर को रखा गया है। जिसमें महिलाएं, युवतियां और बच्चे भाग लेने ले रहे हैं।

इस धार्मिक आयोजन में समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत दुबे, उपाध्यक्ष उपेंद्र त्रिपाठी, संरक्षक एन के पांडेय, सचिव रितेश शर्मा, सह सचिव भरत लाल साहू और सभी कॉलोनी वासियों की अहम भूमिका निभा रहे हैं।

You May Also Like

error: Content is protected !!