राजकीय सम्मान से रतन टाटा का आज मुंबई में अंतिम संस्कार, दोपहर 3:30 बजे निकलेगी यात्रा, झारखंड में एक दिन का शोक, महाराष्ट्र सरकार ने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द किए

Ratan Tata Death: भारत के दिग्गज और मशहूर अरबपति रतन टाटा अब नहीं रहे। 86 साल के रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में निधन हो गया। वे मुंबई (Mumbai) के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वर्ली में आज शाम उनका अंतिम संस्कार होगा। दोपहर 3.30 बजे से अंतिम यात्रा निकेलगी। रतन टाटा के निधन पर झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए है।

#WATCH | Industrialist Ratan Tata passes away at Breach Candy Hospital in Mumbai.

Glimpses from the life of Ratan Tata, including the launch of Tata Nano, his meeting with Former US President Barack Obama and President Pratibha Patil presenting the Padma Vibhushan, a Civilian… pic.twitter.com/11DlMPhJpq

— ANI (@ANI) October 9, 2024

उद्योगपति रतन टाटा की सोमवार को तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी. रतन टाटा ने खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अफवाह ना फैलाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह रुटीन चेकअप के लिए आए हैं. हालांकि बुधवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। देर रात सबसे पहले कारोबारी हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। इसके बाद टाटा ग्रुप ने भी उनके निधन की पुष्टि की। 

You May Also Like

error: Content is protected !!