अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G-7 समिट के दौरान मुलाकात से पहले पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की. 16 महीने बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होनी है. जी-7 नेताओं के साथ लंच के दौरान ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी मोदी शांत, मजबूत और प्रभावशाली नेता हैं. लेकिन मैं पीएम मोदी की तरह शांत नहीं हूं.
एवियन में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की मुलाकात सबसे ज्यादा चर्चा में है.
फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. विश्व नेताओं के साथ वर्किंग लंच के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को ‘शांत, संयमित और जबरदस्त’ (Calm, Cool and Total Killer) नेता बताया.

प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की यह मुलाकात 16 महीने के बाद हो रही है। व्यापार, ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर बातचीत से पहले इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. इससे पहले आज दिन में G7 समिट में शिरकत करने वाले सभी विश्व नेताओं के ग्रुप फोटो सेशन और बैठक के दौरान दोनों नेताओं की संक्षिप्त मुलाकात हुई. कुछ ही देर में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात होगी. ट्रंप ने मोदी को सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई भी दी थी. ट्रंप अक्सर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मोदी के साथ अपने अच्छे संबंधों का जिक्र करते हैं.



