बिलासपुर: रविवार को प्रेस क्लब संग बालाजी चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन.

बिलासपुर. सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए प्रेस क्लब एवं बालाजी चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले पत्रकार साथियों को आवश्यकता पड़ने पर ब्लड रिटर्न सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही रक्तदाताओं को सम्मानस्वरूप उपहार देकर प्रोत्साहित भी किया जाएगा।


बिलासपुर प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे इस मानवीय एवं पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। प्रेस क्लब ने सभी सदस्यों से शिविर को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया है।


रविवार,14 जून 2026.

समय: सुबह 10:00 बजे, से शाम 05:00 बजे तक

स्थान: राघवेन्द्र राव सभा भवन परिसर, बिलासपुर प्रेस क्लब बिलासपुर.





You May Also Like

error: Content is protected !!