Lok Sabha Result 2024 Live: लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है। दोपहर 12 बजे तक रुझानों को देखते हुए कहा सकता है कि BJP के 400 पार के नारे की हवा निकल गई है। 400 तो दूर की बात है 300 सीट पाने में भी पसीने छूट रहे हैं। इंडिया गठबंधन एनडीए को कड़ी टक्कर दे रही है। दोपहर 12 बजे तक रुझानों में NDA 291 और INDIA अलायंस 232 सीटों पर आगे है। रुझानों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब और पश्चिम बंगाल में NDA को काफी नुकसान दिख रहा है। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भाजपा को भारी नुकसान दिख रहा है। अगले 2 से 3 घंटे में नई सरकार की तस्वीर साफ हो सकती है।
वहीं 10 साल में पहली बार कांग्रेस 100 सीटों के पार पहुंच गई है। इससे पहले 2014 और 2019 में कांग्रेस 100 से कम सीटें जीत रही है।
बता दें कि बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए ने इस बार 400 पार का नारा दिया था, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व 25 से ज्यादा दलों के साथ बना इंडिया गठबंधन ने भी लगातार सत्ता में आने का दावा कर रहा था। अब तक के रुझानों की बात करें तो फिलहाल एनडीए मुकाबले में आगे है, लेकिन इंडिया गठबंधन भी लगातार जोर लगा रहा है।
राज्यों के रुझान…
राज्य सीटें भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य उत्तर प्रदेश 80 38 42 0 महाराष्ट्र 48 18 29 1 आंध्र प्रदेश 25 21 0 4 (YSRCP) तेलंगाना 17 8 8 1 (AIMIM) पश्चिम बंगाल 42 12 2 28 (TMC) बिहार 40 31 8 1 तमिलनाडु 39 1 36 2 मध्यप्रदेश 29 29 0 0 कर्नाटक 28 20 8 0 गुजरात 26 25 1 0 राजस्थान 25 13 12 0 ओडिशा 21 17 1 3 (BJD) केरल 20 2 17 1 असम 14 8 4 2 झारखंड 14 8 6 0 पंजाब 13 0 10 2 + 1 (SAD) छत्तीसगढ़ 11 10 1 0 हरियाणा 10 4 6 0 दिल्ली 7 7 0 0 जम्मू कश्मीर 5 2 2 (NC) 1 उत्तराखंड 5 5 0 0 हिमाचल प्रदेश 4 4 0 0 मेघालय 2 0 1 1 अरुणाचल प्रदेश 2 2 0 0 त्रिपुरा 2 2 0 0 गोवा 2 1 1 0 मणिपुर 2 0 1 1 लक्षद्वीप 1 0 1 0 पुडुचेरी 1 0 1 0 सिक्किम 1 0 0 1 मिजोरम 1 1 0 0 नगालैंड 1 0 1 0 अंडमान निकोबार 1 1 0 0 चंडीगढ़ 1 0 1 0 दादर नगर हवेली- दमन दीव 2 1 0 1 लद्दाख 1 0 0 1 कुल सीटें- 543



