छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन अटैच हो गया था. अब एक दूसरे आरक्षक का भी पत्नी के साथ वर्दी पहनकर बनाया गया रील इंस्टाग्राम में वायरल हो रहा है. इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब आपकी बारी है (पूर्व में एक आरक्षक को निलंबित किया गया था, उस संदर्भ में) जिस पर आरक्षक पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को चुनौती देते हुए रिप्लाई कर रहा है कि आई एम वेटिंग ब्रो.




हाल ही में मस्तूरी थाने में पदस्थ एक आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. जिसमें उसने वर्दी पहनकर अपनी पत्नी के साथ हाय रानी, हेलो रानी गाने के साथ रील बनाई थी. वीडियो वायरल होने पर आरक्षक को निलंबित कर दिया गया था. इस कार्रवाई के बाद अब एक और आरक्षक का पत्नी के साथ वर्दी पहने इंस्टा रील ट्रेंड कर रहा है. इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ ने तो उन्हें वर्दी पहने होने पर वीडियो हटाने की सलाह दे रहे हैं. कुछ वीडियो को बढ़िया बता रहे हैं. एक तो कुछ लिख रहे कि अब लाइन जाने की बारी आप की है. वहीं suraj_verma29 ने कमेंट में लिखा है कि अब आपकी बारी है. इस पर जवान ने उसे टैग करते हुए लिखा कि…आई एम वेटिंग ब्रो. बता दें इंस्टा में जवान का एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा वीडियो वायरल हो रहा है.



एक्शन के बाद पत्नी का रोते हुए वीडियो वायरल



इधर मस्तूरी थाने से लाइन में भेजे गए जवान का डांस वाला वीडियो भी खूब ट्रेंड में है. इंस्टा पर उनके डांस के साथ एसएसपी के कार्रवाई की बात और उसके ठीक बाद पत्नी के रोते हुए वीडियो भी इंस्टाग्राम रील पर खूब वायरल हो रहा है. कमेंट बॉक्स में कुछ जवान पर कार्रवाई के बाद संवेदना जता रहे तो कुछ कार्रवाई को सबक बता रहे हैं.





You May Also Like

error: Content is protected !!