चिटफंड घोटाला मामला: दो और डायरेक्टर दबोचे गए, निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाने का आरोप

सूरजपुर. कई हजार करोड़ रूपये की ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी के दो और डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों को जेल कवर्धा से प्रोडक्शन वारंट के आधार पर सूरजपुर थाना लाया गया है. आरोपियों ने सूरजपुर क्षेत्र में लोगों को पैसे डबल करने का लालच देकर करोड़ों रुपये निवेश कराया था. 

दरअसल, एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने चिटफंड कंपनी के खिलाफ लंबित मामलों में तेजी लाने और आरोपियों के निर्देश दिए थे. रकम दोगुनी करने का प्रलोभन देकर लोगों से निवेश कराया गया, लेकिन मैच्यूरिटी अवधि पूरे होने पर पैसे नहीं लौटाए गए. इस मामले में दर्ज शिकायत पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पाया गया कि पीएसीएल कंपनी के डायरेक्टर जिला जेल कवर्धा में बंद है. इसके बाद कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट के आधार पर आरोपी गुरजंट सिंह गिल उर्फ गुरजन सिंह और गुरूनाम सिंह को सूरजपुर थाना लाया गया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कंपनी के अन्य डायरेक्टरों के साथ मिलकर निवेशकों को राशि दोगुनी करने का लालच दिया था. इस प्रलोभन में फंसाकर सूरजपुर जिले के निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराए गए और बाद में रकम वापस नहीं कर उनके साथ धोखाधड़ी की गई.



अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इससे पहले कंपनी के 6 अन्य डायरेक्टरों – निर्मल सिंह भंगू, त्रिलोचन सिंह, सुखदेव सिंह और जोगेन्दर टाईगर, गुरमीत सिंह और सुब्रत भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर चुकी है. अबतक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है.





You May Also Like

error: Content is protected !!