देश में महंगाई के सवाल पर शैलेश पाण्डेय का पलटवार डिप्टी सीएम साव से पूछा जनता क्यों जाए पाकिस्तान ? क्या साय सरकार अंधी बहरी और गूँगी हो गई है.

बिलासपुर. पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने सोशल मिडिया के माध्यम से प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव को एक चिट्ठी लिख देश में लगातार बढ़ रही महंगाई की मार मर सवाल दागे है।


कुछ इस तरह से पाण्डेय जी कहिन.


• आदरणीय अरुण साव जी नमस्ते,


• क्या डीज़ल,पेट्रोल,रसोई गैस और बढ़ती महंगाई से सिर्फ़ कांग्रेस को ही समस्या है ?,


• क्या प्रदेश की भोली भाली जनता को समस्या नहीं होती होगी ?,


• क्या बीजेपी के परिवारों को इस बढ़ती महंगाई से समस्या नहीं आती होगी ?,


• आप कहना क्या चाह रहे है या कुछ बिना सोंचे समझे कह रहे है सिर्फ़ दुर्भावना वश ?


• क्या ये आपका या आपके पद का या आपकी सत्ता का अहंकार है ?


पूर्व विधायक पाण्डेय ने अपने सवालों की झड़ी में आगे कहा कि,दूसरों की तकलीफ़ को जनता की तकलीफ़ को बढ़ती महंगाई की समस्या को अगर कोई कांग्रेसी कह रहा है तो ये केवल कांग्रेस ही नहीं कह रही है ये जनता की आवाज़ है जो आप सत्ता में बैठे लोगों को बताई जा रही है लेकिन अफ़सोस है कि आप साय सरकार न किसी का दुख समझती है और न ही किसी का दर्द समझती है,आज देश किस कष्ट से गुज़र रहा है और लोग किस तरह से अपना जीवन बिता रहे है शायद ये आपको अंदाज़ा नहीं है।


आप प्रदेश और बिलासपुर की जनता को कह रहे है कि पाकिस्तान जाएँ,क्यों ? वहाँ क्यों जाएँगे क्या आप और आपकी सरकार अंधी बहरी और गूँगी हो गई है और अगर हाँ हो गई है तो बता दीजिए ?






You May Also Like

error: Content is protected !!