दिल के लिए दिल पर वार: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की चाकू घोपकर की हत्या, देखिए घटना के बाद रोती बिलखती गिरफ्तार आरोपी.

• सिविल लाइन पुलिस कर रही पूछताछ.


• नंबर ब्लॉक को लेकर विवाद बना जानलेवा.


• शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी में युवक की चाकू मारकर हत्या.


बिलासपुर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी के पास स्थित गौरा-गौरी मंदिर परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां किराये पर रहकर होटल स्टाफ का कार्य करने वाले एक 25 वर्षीय युवक की उसकी गर्लफ्रेंड ने चाकू मारकर हत्या कर दी।


https://youtu.be/QPwMxossMP4?si=7u1kcmr7GjI43LZ1


मृतक की पहचान कामता प्रसाद सूर्यवंशी, पिता दूज राम सूर्यवंशी, निवासी ग्राम करा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कामता प्रसाद शुभम विहार क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था और होटल में काम करता था।

नंबर ब्लॉक को लेकर हुआ विवाद

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच मोबाइल नंबर ब्लॉक करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर गर्लफ्रेंड ने पास में रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


https://youtu.be/icrlQeLWAe8?si=M5dEZAXXEWDfnrm3


आरोपी गर्लफ्रेंड मूलत सीपत के झलमला ग्राम की रहने वाली है और बिलासपुर में कुडूदंड इलाके में किराए का मकान लेकर रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी महिला, जो झलमला क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है, को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


https://youtu.be/J_vMEtbW8IY?si=tqntRYV5ZgU1FP9G


आगे की कार्रवाई जारी.


सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें।





You May Also Like

error: Content is protected !!