रायपुर. पूर्व आईपीएस अफसर जीपी सिंह की माता की गंभीर रूप से तबियत बिगड़ने की खबर आ रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार जीपी सिंह की माता कि अचानक से तबियत बिगड़ने पर उन्हे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
जहा वे आईसीयू में वेंटिलेशन पर है जिनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि बीते माह 27/11/ 2022 को पूर्व आईपीएस सिंह के पिता सरदार परमजीत का भी निधन हो गया था। है अब उनकी माता की तबीयत काफी खराब हो गई है
मालूम हो कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में पूर्व आईपीएस अफसर जीपी सिंह पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे थे, काफी कानूनी लड़ाई के बाद जीपी सिंह को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कंपलसरी रिटायरमेंट दे दिया जिसके बाद से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
