बालीवुड न्यूज. कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को लेकर एक बार फिर तंज कसा था. उन्होंने तापसी को 'सस्ती कॉपी' बताते हुए उनकी तुलना अपनी पर्सनैलिटी से की और यहां तक कह दिया कि उनके माता-पिता ने उनके जैसी 'ओरिजिनल'
बेटी क्यों नहीं पैदा की.
कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, 'एक सस्ती कॉपी अपनी आने वाली बी-ग्रेड फिल्म के साथ चर्चा में है, लेकिन हमेशा की तरह मीडिया में सिर्फ कंगना रनौत ही सुर्खियों में हैं. लेकिन आज उन्होंने सारी हदें पार कर दीं और बेशर्मी से मेरे पालन-पोषण/माता-पिता का मजाक उड़ाया. मुझे लगता है कि सभी माता-पिता अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं और मैं कभी भी किसी बहस में माता-पिता को शामिल नहीं करती, लेकिन आज मैं उनके माता-पिता से भी पूछना चाहती हूं कि वे मेरे माता-पिता की तरह किसी असली इंसान को जन्म क्यों नहीं दे सके? एक घटिया सस्ती कॉपी क्यों? मुझे आपके प्रयासों पर खेद है.' कंगना ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन साफ है कि उन्होंने तापसी के स्टेटमेंट पर रिएक्ट किया है.
हालांकि, अब कंगना ने ये पोस्ट डिलीट कर दिया है. लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है, आखिर पोस्ट डिलीट करने की वजह क्या रही?
