रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में कांग्रेस के अधिवेशन में सोनिया गांधी के भाषण के बाद उनके राजनीति से सन्यास लेने की अटकलें लगने लगी थी। लेकिन सोनिया गांधी ने इन कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वे ना कभी रिटायर हुई थीं और ना कभी रिटायर होने वाली हैं।
सोनिया गांधी के इस बयान के बारे में कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने यह जानकारी दी। दरअसल सोनिया गांधी ने कल अपनी जिस पारी की सुखद खत्म होने की बात की थी वह पार्टी अध्यक्ष के रूप में उनकी ढाई दशक तक चली पारी थी। श्रीमती गांधी ने इसके खत्म होने की बात कही थी। लेकिन मीडिया में उनके रिटायरमेंट को लेकर खबरें उड़ने लगी थीं।
