“नर्सें ही अस्पताल की असली ताकत” — प्रथम हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ का सम्मान, केक काटकर मनाया विशेष दिवस.

बिलासपुर. शहर के प्रथम हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के सम्मान में विशेष आयोजन किया गया, जहां अस्पताल प्रबंधन और नर्सिंग कर्मचारियों ने मिलकर केक काटकर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम मनाया। इस अवसर पर अस्पताल परिवार में खुशी और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रथम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. रजनीश पांडेय ने नर्सिंग स्टाफ की भूमिका को अस्पताल की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि “नर्सें अस्पताल की रीढ़ की हड्डी होती हैं। उनके समर्पण, सेवा भावना और मेहनत से ही अस्पताल की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है। मरीजों की देखभाल में उनका योगदान सबसे अहम होता है।”


उन्होंने कहा कि डॉक्टर इलाज का मार्ग तय करते हैं, लेकिन मरीजों को संभालने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और हर परिस्थिति में सेवा देने का काम नर्सिंग स्टाफ पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाता है।

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ ने भी अपने अनुभव साझा किए और अस्पताल प्रबंधन द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में उत्साह, अपनापन और सेवा भावना की झलक देखने को मिली।





You May Also Like

error: Content is protected !!