एनएसयूआई की जिला उपाध्यक्ष अदिति वर्मा की विंग ने अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी प्रबंधन को घेरा.

• यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप.


• पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा.


इन्हें भी पढ़ें: मथुरा में ऐतिहासिक


बिलासपुर. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की जिला उपाध्यक्ष अदिति वर्मा के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में विधि संकाय एवं अन्य संकायों के छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणामों में हो रही गड़बड़ी व प्रशासनिक लापरवाहियों के चलते पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।


प्रेस नोट के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की जिला उपाध्यक्ष अदिति वर्मा ने बताया कि मुख्य रूप से परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद भी अनुपस्थिति दर्शाना एवं 2-3 नंबरों से छात्रों के परीक्षा परिणाम में एटीकेटी आना जैसे मुख्य मुद्दों पर विश्वविद्यालय प्रशासन से गंभीरतापूर्वक संशोधन की मांग की गई है। वहीं विधि संकाय में होने वाले AIBE ऑल इंडिया बार एग्जाम की आवेदन तिथि 30 अप्रैल तक ही है। जिसके कारण छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणामों को जल्द से जल्द जारी करने की भी मांग NSUI द्वारा की गयी है। जिसमे प्रभारी परीक्षा नियंत्रक रामेश्वर राठौर ने छात्र छात्राओं की बात गंभीरतापूर्वक लेते हुए शीघ्र ही निराकृत करने का आश्वासन दिया है।





You May Also Like

error: Content is protected !!