'OMG' ब्रेकिंग: 31 आईपीएस अफसरों के तबादले, पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल.

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 31 अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 24 अगस्त 2026 को जारी आदेश में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर तक के अफसरों के प्रभार में बदलाव किया गया है।


आदेश के मुताबिक पवन देव को महानिदेशक, नगरसेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं छत्तीसगढ़ बनाया गया है। वहीं गुरजिंदर पाल सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण एवं राज्य पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी दी गई है। एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

इसी तरह प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) के साथ अतिरिक्त प्रभार संचालक अभियोजन दिया गया है। विवेकानंद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वित्त, योजना एवं प्रबंध का प्रभार सौंपा गया है। दीपांशु काबरा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात की जिम्मेदारी मिली है। अमित कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाया गया है।


डॉ. आनंद छाबड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार का प्रभार दिया गया है। आनंद प्रकाश पॉल को पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था/सुरक्षा बनाया गया है, जबकि अंकित कुमार गर्ग को अतिरिक्त प्रभार संचालक राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर के साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं SIA का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


ध्रुव गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक CID के साथ CCTNS/SCRB एवं तकनीकी सेवाओं का प्रभार मिला है। बालाजी राव सोमावार को पुलिस महानिरीक्षक अजाक बनाया गया है। प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक S4C एवं तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है। मिलना कुर्जी को पुलिस महानिरीक्षक छसबल तथा पारूल माथुर को पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाया गया है।


इसके अलावा मनीष शर्मा को उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन एवं चयन, अभिषेक मीणा को उप पुलिस महानिरीक्षक छसबल, बस्तर, सदानंद कुमार को उप पुलिस महानिरीक्षक छसबल, गिरिजा शंकर जायसवाल को उप पुलिस महानिरीक्षक S4C एवं तकनीकी सेवाएं और एमएल कोटवानी को उप पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता बनाया गया है। प्रशांत कुमार ठाकुर को उप पुलिस महानिरीक्षक CCTNS+SCRB का प्रभार मिला है।


अजातशत्रु बहादुर सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक नगरसेना एवं राज्य आपदा प्रबंधन बल तथा निदेशक अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है। विवेक शुक्ला को उप पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा और राजेश कुकरेजा को उप पुलिस महानिरीक्षक वित्त, योजना एवं प्रबंध बनाया गया है।


वहीं श्वेता राजमणी को उप पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार एवं डायल-112, रामकृष्ण साहू को उप पुलिस महानिरीक्षक CID और मोहित गर्ग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन एवं चयन बनाया गया है। रवि कुमार कुर्जे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक CID की जिम्मेदारी दी गई है।


आदेश में यदुवंशी अक्षय कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक CCTNS के साथ अंतरविभागीय लीड एजेंसी के अंतर्गत संयुक्त परिवहन आयुक्त-सड़क सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चिराग जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-चौकी से संबंधित नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अंजली विश्वकर्मा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है।


तबादला आदेश में ये 31 नाम शामिल.


पवन देव, गुरजिंदर पाल सिंह, एसआरपी कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता, विवेकानंद, दीपांशु काबरा, अमित कुमार, डॉ. आनंद छाबड़ा, आनंद प्रकाश पॉल, अंकित कुमार गर्ग, ध्रुव गुप्ता, बालाजी राव सोमावार, प्रशांत कुमार अग्रवाल, मिलना कुर्जी, पारूल माथुर, मनीष शर्मा, अभिषेक मीणा, सदानंद कुमार, गिरिजा शंकर जायसवाल, एमएल कोटवानी, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादुर सिंह, विवेक शुक्ला, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणी, रामकृष्ण साहू, मोहित गर्ग, रवि कुमार कुर्जे, यदुवंशी अक्षय कुमार, चिराग जैन और अंजली विश्वकर्मा।

गृह (पुलिस) विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी आदेश में इन पदस्थापनाओं को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी किया गया है।


You May Also Like

error: Content is protected !!