'OMG' ब्रेकिंग बिलासपुर : चार निरीक्षकों की अस्थायी पदस्थापना, टीआई रविशंकर तिवारी को तारबाहर थाने का चार्ज.

बिलासपु. पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने चार निरीक्षकों की अस्थायी तौर पर पदस्थापना में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से नवीन स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।


जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक रविशंकर तिवारी को एयरपोर्ट चकरभाठा सुरक्षा से हटाकर थाना प्रभारी तारबाहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक अभय सिंह बैस को रक्षित केंद्र से स्थानांतरित कर एयरपोर्ट चकरभाठा सुरक्षा में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह निरीक्षक हेमंत चन्द्राकर और निरीक्षक आराधना बनोदे को रक्षित केंद्र से हटाकर हाईकोर्ट सुरक्षा ड्यूटी, में पदस्थ किया गया है। दोनों की नवीन पदस्थापना रक्षित पद के विरुद्ध की गई है।


पुलिस विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापनाएं प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी तौर पर आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी। संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


चार निरीक्षकों की नई जिम्मेदारी.


निरीक्षक रविशंकर तिवारी — एयरपोर्ट चकरभाठा सुरक्षा से थाना प्रभारी तारबाहर

निरीक्षक अभय सिंह बैस — रक्षित केंद्र से एयरपोर्ट चकरभाठा सुरक्षा

निरीक्षक हेमंत चन्द्राकर — रक्षित केंद्र से हाईकोर्ट सुरक्षा ड्यूटी, बिलासपुर

निरीक्षक आराधना बनोदे — रक्षित केंद्र से हाईकोर्ट सुरक्षा ड्यूटी, बिलासपुर

आदेश 14 अगस्त 2026 को कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर द्वारा जारी किया गया है।





You May Also Like

error: Content is protected !!