बिलासपुर. एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ निरीक्षकों के तबादला करते हुए नई पदस्थापन सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार 13 निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई थाना प्रभारियों के साथ ही कानून-व्यवस्था और एसडीओपी कार्यालयों में भी नई तैनाती की गई है।
जानिए स्थानांतरण सूची (वर्तमान पदस्थापना से नई पदस्थापना).
निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता – रिजर्व सेंटर (एसडीओपी सिविल लाइन क्षेत्र) से थाना प्रभारी कोनी.
निरीक्षक सलीम खाखा – रिजर्व सेंटर (एसडीओपी तारबाहर क्षेत्र) से थाना प्रभारी मस्तूरी।.
निरीक्षक हेमंत चंद्राकर – थाना यातायात से रिजर्व सेंटर।
निरीक्षक कृष्णचंद सिदार – थाना मस्तूरी से थाना यातायात।
निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय – थाना कोनी से कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अनुभाग।
निरीक्षक कपिल देव चन्द्रा – रिजर्व सेंटर से कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा अनुभाग।
निरीक्षक नरेश चौहान – कार्यालय एसडीओपी कोटा से कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा अनुभाग।
निरीक्षक सतीश कुमार साहू – रिजर्व सेंटर से कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ, एसडीओपी कोटा अनुभाग।
निरीक्षक मनोज सिंह – रिजर्व सेंटर से कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन अनुभाग।
निरीक्षक संजय सिन्हा – रिजर्व सेंटर (एसडीओपी सरकंडा क्षेत्र) से कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ, एसडीओपी मस्तूरी अनुभाग।
निरीक्षक विजय चौधरी – शिकायत शाखा/पीजी पोर्टल कार्यालय (एसडीओपी सिरगिट्टी क्षेत्र) से प्रभारी जिला विशेष शाखा।
निरीक्षक विजय वर्मा – रिजर्व सेंटर (एसडीओपी सकरी क्षेत्र) से कार्यालय पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर।
निरीक्षक संजय सिंह राजपूत – नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली कार्यालय से रिजर्व सेंटर, बिलासपुर।



