OMG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 56 निरीक्षकों के तबादले.

बस्तर, कोण्डागांव और सुकमा से सबसे ज्यादा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश.


रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्यभर के 56 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर भेजा गया है। तबादला सूची में बस्तर संभाग के जिलों के साथ-साथ रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, महासमुंद, धमतरी, कोरिया, सूरजपुर, कबीरधाम और अन्य जिलों के निरीक्षक शामिल हैं।


आदेश के मुताबिक सबसे अधिक बदलाव बस्तर, कोण्डागांव, सुकमा और रायपुर में पदस्थ निरीक्षकों के किए गए हैं। कई अधिकारियों को नक्सल प्रभावित जिलों से अन्य जिलों में भेजा गया है, जबकि कई निरीक्षकों को मैदानी क्षेत्रों से बस्तर संभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।












You May Also Like

error: Content is protected !!