'OMG' ब्रेकिंग: जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने बनाई चौकस व्यवस्था.

बिलासपुर. शहर के जिला न्यायालय में पुलिस की भारी चेकिंग व्यवस्था लगी हुई है। हर गेट पर पुलिस मेटल डिटेक्टर से चेक किए बिना किसी को भी कोर्ट परिसर के भीतर प्रवेश नहीं प्रवेश नहीं दे रही।


मिली जानकारी के अनुसार जिला कोर्ट में पुलिस की भारी चाक चौबंद व्यवस्था लगी हुई है। बताया जा रहा है कि देश के एक राज्य की कोर्ट को बम से उड़ा देने की धमकी मिलने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिला कोर्ट में सुरक्षा के तौर पर पुलिस की चेकिंग व्यवस्था लगाई गई है। एएसपी अर्चना झा समेत भारी तादात में कोर्ट के चारों तरफ पुलिस देखी जा रही है। हर गेट पर किसी को भी बिना चेक किए कोर्ट के भीतर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे से पुलिस ने कोर्ट में चेकिंग व्यवस्था संभाल रखी है।


https://youtu.be/mrRswO4Ergg?si=hRRdOgWusKoEKChE


एसएसपी ने की पुष्टि.


इस बारे में एसएसपी रजनेश सिंह ने ' OMG NEWS' को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तमिलनाडु की कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की जानकारी मिली है। इसके बाद ऐतिहातन जिला कोर्ट में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।


https://youtu.be/R9iT3VlYez8?si=7qdwouw4cHO0xLu2


सीजेएम को ई मेल आने की अफवाह.


इधर ऐसा भी हल्ला हो रहा है कि जिला कोर्ट के सीजेएम को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई मेल भेजा गया है कि कोर्ट परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। जिसकी भनक लगते ही कोर्ट परिसर में चर्चाओ का माहौल गर्म है हालांकि जिला पुलिस ने इस तरह के किसी भी अफवाह की पुष्टि नहीं की है।







You May Also Like

error: Content is protected !!