OMG ब्रेकिंग,PHQ से आई एक लिस्ट: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 16 थानेदारो के तबादले.

• डीजीपी ने जारी किया आदेश, निरीक्षक से लेकर उप निरीक्षक तक बदले गए पदस्थापना स्थल.


रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर जारी आदेश के तहत निरीक्षक, रक्षित निरीक्षक तथा एक उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। आदेश पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर हैं।


तबादला सूची में रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े को कोरिया से धमतरी, दीपक कुमार शर्मा को धमतरी से बस्तर तथा निरीक्षक कपिल देव चंद्रा को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर भेजा गया है। वहीं जनमेजय पाण्डेय को बलरामपुर-रामानुजगंज से बालोद, सुषमा ईश्वरपुरी चौबे को सरगुजा से रायपुर ग्रामीण तथा धर्मेंद्र वैष्णव को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से जांजगीर-चांपा पदस्थ किया गया है।


इसी तरह शिवनारायण सिंह को रायपुर नगर से दुर्ग, स्वराज त्रिपाठी को रायपुर नगर से सारंगढ़-बिलाईगढ़, रूपेश कुमार साहू को पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा से पीटीएस राजनांदगांव तथा सुनेश्वर साहू को पुलिस मुख्यालय की अपराध शाखा से रायपुर नगर भेजा गया है। रवि सिंह को सामान्य शाखा पुलिस मुख्यालय से अपराध शाखा, दिव्यकांत पाण्डेय को बलरामपुर-रामानुजगंज से मुंगेली, प्रकाश राठौर को सूरजपुर से सारंगढ़-बिलाईगढ़, सुदर्शन सिंह ध्रुव को नारायणपुर से कांकेर तथा अशफाक अहमद अंसारी को पुलिस मुख्यालय से सरगुजा स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक देवशरण सिंह को रायपुर नगर से दुर्ग भेजा गया है।







You May Also Like

error: Content is protected !!