•घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचा ट्रांसपोर्टर.
बिलासपुर. मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात शहर में न जाने कितनी कारों के चक्के निकालने की घटना हुई होगी। जिसकी अब सिलसिलेवार पोल खुल रही रही। कोतवाली थाना क्षेत्र के गीतांजजी नगर कश्यप कॉलोनी में हुई घटना के बाद एक खबर तिफरा से आ रही है जहां एक हरियाणवी जाट के मारुति स्विफ्ट के चारों चक्के गायब मिले है।
लगता है कि शहर में कार के चक्के उड़ाने का वाले गिरोह का आतंक बीती रात अलग अलग थाना इलाकों में जारी था।
दूसरी घटना तिफरा स्थिर अभिलाषा कॉलोनी के Hig 1 39 के निवासी पेशे से ट्रांसपोर्टर सुरेन्दर झाकड़ा के साथ हुई। ‘OMG NEWS’ को मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर ने मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के बाहर कार खड़ी कर दी थी। सुबह उठ कर देखा तो व्हाइट कलर की नई मॉडल मारुति स्विफ्ट कार के चारों चक्के गायब मिले।
इस घटना में अज्ञात शरारती आरोपियों ने कार से चक्का निकालने स्पोर्ट के लिए ईट का इस्तेमाल किया है इधर घटना के बाद ट्रांसपोर्टर झाकड़ा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने सिरगिट्टी थाने पहुंचे है।

