प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण कार्यों का विधायक शुक्ला ने लिया जायजा, दिए अहम सुझाव.

बिलासपुर. शहर के प्रतिष्ठित प्रेस क्लब में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का सोमवार की दोपहर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।



निरीक्षण के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा ने अब तक संपन्न कार्यों की प्रगति से विधायक को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे इसी सप्ताह पूर्ण कर लिया जाएगा।

विधायक शुक्ला ने लगभग आधे घंटे तक परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और भवन की साज-सज्जा व सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।


इनकी रही मौजूदगी.


इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा के साथ वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, दिलीप अग्रवाल, रवि शुक्ला, संतोष साहू, ओम अवस्थी, विकल्प तलवार, प्रवीण सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





You May Also Like

error: Content is protected !!