राशन के लिए 2 किमी पहाड़ से उतरे ग्रामीण, फिर भी खाली हाथ लौटे; 3-4 दिन से दुकान के चक्कर, व्यवस्था पर सवाल

धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के पहाड़ी इलाकों में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम पंचायत बकालो के नागरतेन्दु और लोटान गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि वे पहाड़ से करीब 2 किलोमीटर उतरकर राशन लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन पिछले 3-4 दिनों से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार दुकान तक पहुंचने के बाद भी उन्हें आज नहीं तो कल कहकर वापस लौटा दिया जा रहा है।

पहाड़ से उतरकर राशन लेने पहुंच रहे ग्रामीण

नागरतेन्दु और लोटान गांव पहाड़ी क्षेत्र में बसे हुए हैं। यहां रहने वाले ग्रामीणों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नीचे आना-जाना ही बड़ी चुनौती है। गांव तक आने-जाने के रास्ते की परेशानी के बावजूद ग्रामीण करीब 2 किलोमीटर पहाड़ी रास्ता तय कर राशन लेने पहुंच रहे हैं।



ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी मुश्किल से राशन दुकान तक पहुंचने के बाद भी जब उन्हें राशन नहीं मिलता तो उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। पहाड़ से उतरकर आने में समय और मेहनत लगती है। ऐसे में बार-बार खाली हाथ वापस लौटना उनके लिए परेशानी का कारण बन गया है।

ग्रामीण पिछले 3-4 दिनों से राशन लेने के लिए लगातार दुकान के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार उन्हें राशन देने के बजाय आज या कल आने की बात कहकर वापस भेज दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। अब वे इस आस में बैठे हैं कि उन्हें राशन कब मिलेगा।


You May Also Like

error: Content is protected !!