छत्तीसगढ़ में ‘धुरंधर 2’ पर सियासी तकरार, भूपेश बघेल का तीखा हमला.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज़ को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने फिल्म को लेकर केंद्र सरकार पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।


भूपेश बघेल ने कहा कि यह फिल्म “कुछ खास लोगों को खुश करने की कोशिश और चापलूसी की हद” है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बढ़ती आतंकी घटनाओं के बावजूद सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा, “पहलगाम में 40 लोगों की जान चली गई, लेकिन आज तक आतंकवादी पकड़े नहीं गए। इससे पहले पुलवामा हमला में 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ था, लेकिन उसके जिम्मेदारों को भी अब तक पूरी तरह बेनकाब नहीं किया जा सका है।”

बघेल ने केंद्र सरकार के आतंकवाद पर नियंत्रण के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “जमीनी हकीकत इसके उलट है। आतंकी घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ी हैं, लेकिन सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि आतंकवाद खत्म हो रहा है।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि किसी फिल्म की रिलीज़ पर इस तरह की राजनीतिक प्रतिक्रिया चुनावी माहौल और वैचारिक टकराव को भी दर्शाती है। वहीं, फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है, लेकिन इसके साथ ही यह विवाद इसे और चर्चा में ला रहा है।

फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ पर उठे इस विवाद ने एक बार फिर मनोरंजन और राजनीति के आपसी संबंधों को केंद्र में ला दिया है।






You May Also Like

error: Content is protected !!