• ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत कार्रवाई.
• गूगल विज्ञापन के माध्यम से सस्ते दर पर सीमेंट विक्रय के नाम से साइबर अपराध करने वाले 2 आरोपी उत्तरप्रदेश तथा बिहार से गिरफ्तार.
रायपुर. मिली जानकारी के अनुसार भारत भूषण गुप्ता पिता अशोक कुमार गुप्ता उम्र 41 वर्ष पता अवंती विहार ने गूगल विज्ञापन के माध्यम से सस्ते दर में अल्ट्राटेक कंपनी का सीमेंट दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर कुल 8.80 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराई थी। जिसके बाद रेंज साइबर टीम ने जांच शुरू कि और अपराध में शामिल आरोपी सुजीत सिंह और अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अजय सिंह ठगी की रकम को सर्वप्रथम म्यूल बैंक खातों में जमा करवाता था। उसके बाद अपने खातों में ट्रांसफर करता था। आरोपी सुजीत सिंह म्यूल बैंक खातों के ATM कार्ड का प्रयोग कर गुवाहाटी, सिलचर, अगरतला, पटना के अलग अलग स्थानों से रकम आहरण करता था। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल दाखिल करवा दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी.
1 अजय सिंह पिता नत्थू सिंह उम्र 30 वर्ष पता रुखाला थाना छर्रा, अलीगढ़, उत्तरप्रदेश
2 सुजीत सिंह पिता नवल किशोर सिंह उम्र 43 वर्ष पता रामकृष्ण नगर, आदर्श विहार, पटना, बिहार



