रिश्वतखोरी पर ACB की बड़ी कार्रवाई, खाद्य विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है, जहां टीम ने नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त कार्यालय में दबिश देकर नागरिक आपूर्ति अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

22 हजार की रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

ACB की टीम ने अचानक संयुक्त कार्यालय में दबिश देकर कार्रवाई की, जिसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार की रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा गया।

अधिकारी से बंद कमरे में पूछताछ जारी

ACB की टीम अब नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल से बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई की खबर मिलते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के बीच भी हड़कंप मच गया।


पूरी जानकारी जल्द सामने आने की उम्मीद

फिलहाल ACB की पूछताछ और कार्रवाई जारी है। मामले में रिश्वत किस काम के एवज में ली जा रही थी और कार्रवाई के दौरान टीम को क्या-क्या साक्ष्य मिले हैं, इसकी विस्तृत जानकारी ACB की कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।


You May Also Like

error: Content is protected !!