सांसद भोजराज नाग के बयान पर दीपक बैज का तंज: कहा- नींबू काटकर महंगाई रोक दें, पेट्रोल-शक्कर और बिजली के दाम कम करवा दें!

रायपुर। कांकेर सांसद भोजराज नाग के वायरल हो रहे वीडियो में वह नींबू काटकर बारिश रोकने की बात कह रहे हैं. सांसद नाग के बयान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसते हुए बयान पर कसा तंज कहा कि अगर नींबू काटने से बारिश रुक जाती है, तो नींबू काट कर महंगाई रोक दें! पेट्रोल-शक्कर की कीमतें कम करवा दें! बिजली बिल कम करवा दें!

 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में भाजपा की दो दिसवीय समन्वय बैठक पर कहा कि भाजपा में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. मंत्रियों का इस्तीफा लेकर रख लिया गया है. सभी का परफॉर्मेंस जीरो है. सुनने में आया है कि संगठन ने कुछ मंत्रियों को कड़ी फटकार लगाई है. सभी मंत्री कमीशनखोरी में लगे हुए हैं. कुछ मंत्री तो रोते हुए बैठक से बाहर आए हैं.

मंत्रिमंडल में अब बदलाव की नहीं, इस को सरकार बदलने की जरूरत है.

 

वहीं स्कूली छात्रों के आंदोलन पर बैज ने कहा कि शिक्षा मंत्री कठपुतली की तरह विभाग को चला रहे हैं. स्कूलों में किताबें नहीं है, टीचर नहीं है, भवन नहीं है. स्कूलों में पानी भरा है. बदहाल शिक्षा व्यवस्था का जिम्मेदार कौन है? जेन अल्फा ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया.


You May Also Like

error: Content is protected !!