गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में सोनम वांगचुक के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार फिंगेश्वर को ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।

पढ़िए पूरी खबर
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक के लोकतांत्रिक आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया गया है। साथ ही नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की गई।
भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि शिक्षा का बढ़ता बाजारीकरण, छात्रों के भविष्य और देश के हित में गंभीर चिंता का विषय है। इसी मुद्दे को लेकर संगठन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन शौपे हैं।




