टीना डाबी और उनके पति के बीच बढ़ी ' दूरियां ' देर रात हुए फैसले से अब बदल जाएगा आगे का सफर.

राजस्थान की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनकी किसी नई नीति या सोशल मीडिया पोस्ट की नहीं, बल्कि उनके तबादले की है। राजस्थान सरकार की देर रात जारी हुई तबादला सूची ने टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे के बीच की भौगोलिक दूरियों को एक झटके में ढाई गुना बढ़ा दिया है।


अब तक टीना डाबी सरहदी जिले बाड़मेर की कमान संभाल रही थीं। वहीं उनके पति प्रदीप गवांडे पड़ोसी जिले जालोर के कलेक्टर हैं। दोनों के बीच की दूरी महज 186 किलोमीटर थी, जिसे चंद घंटों के सफर में तय किया जा सकता था। लेकिन नई लिस्ट के अनुसार, टीना डाबी को अब टोंक का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इस एक फैसले ने दोनों आईएएस दंपत्ति के बीच के फासले को 186 से बढ़ाकर 426 किलोमीटर कर दिया है।







You May Also Like

error: Content is protected !!