रायपुर. पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से राजनीतिक बयानबाजी तेज है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की जनता ने खारिज किया है. दूसरे राज्य की जनता भूपेश बघेल को क्यों सुनेंगे. जहां राहुल और भूपेश के पैर पड़ेंगे, कांग्रेस हारेगी. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है.

देश के हितों के विपरीत काम रही कांग्रेस : डिप्टी सीएम साव
पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधन के दौरान कहा था कि कांग्रेस कम्युनिस्ट विचारधारा को अपनाने में लगी है. इस बयान पर प्रकाश डालते हुए डिप्टी सीएम साव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सोच समझकर बिलकुल सही कहा है. कांग्रेस की गतिविधियां अर्बन नक्सल की तरह है. कांग्रेस देश के हितों के विपरीत काम कर रही है.
भूपेश खेमे की संगीता को महिला कांग्रेस का जिम्मा, उपमुख्यंत्री साव ने बोला हमला
फूलोदेवी नेताम के बाद अब भूपेश खेमे की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई थी. इसे लेकर डिप्टी सीएम साव ने बयान देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता आपस में लड़ रहे हैं. कांग्रेस के नेताओं के झगड़े से कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं. कांग्रेस नेता अपनी पार्टी को डुबाने में लगे है.



