बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के दौरे के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां बुधवार को विधायक विक्रम शाह मंडावी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू राठौर के समक्ष भाजपा के 50 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। इसके बाद जिले में राजनीति गरमा गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में प्रवेश की बात को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपनी कुछ मांग को लेकर विधायक के यहां पहुंचे थे, लेकिन बीजापुर विधायक अपनी सस्ती लोकप्रियता को बनाए रखने के लिए इस प्रकार का कार्य किया है

भाजपा जिलाध्यक्ष नाग ने कहा कि कांग्रेस विधायक विक्रम मांडवी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष लालू राठौड़ इस प्रकार के भ्रामक प्रचार और राजनीतिक हथकंठों का सहारा लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत संगठन है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ पार्टी के साथ खड़े हैं। कांग्रेस को जनता को भ्रमित करने के बजाय अपने संगठन और जनाधार पर ध्यान देना चाहिए। नाग ने आगे कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस की सस्ती और भ्रामक राजनीति का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।।
