• रविवार देर रात रिंग रोड टू स्थित भाटिया पेट्रोल पंप की घटना.
• पंप के दो कर्मचारियों ने पेट्रोल लेने आए युवक पर किया जानलेवा.
• मामला रफादफा कर हमलावरों को थाने से चलता करने रसूखदारो का घनघनाता रहा थाने में फोन.
• एसएसपी रजनेश सिंह की प्रहार पुलिसिंग के आगे बौने हुए रसूखदार.
बिलासपुर. रविवार देर रात रिंग रोड टू स्थित भाटिया पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों ने पेट्रोल भरवाने गए युवक पर किया जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों को बचाने रसूखदार सिविल लाइन थाने में फोन घनघनाते रहे। लेकिन एसएसपी रजनेश सिंह की प्रहार पुलिसिंग के आगे रसूखदारों को घुटने टेकना पड़ा और सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
पीड़ित के द्वारा लिखाई गई एफआईआर के अनुसार रिंग रोड टू से निकलने वाले एक दैनिक अखबार का कर्मचारी और कस्तूरबा नगर निवासी मनोज कुमार पात्रे बीती रात करीब 11 बजे ड्यूटी से छुटने के बाद भाटिया पेट्रोल पंप अपनी मोटर सायकल में पेट्रोल डलवाने गया था। जहां उपस्थित मनीष दिवाकर को कार्ड से तेल डालने के लिए बोला तो पंप कर्मचारी ने उसे कार्ड से तेल डालने के लिए मना कर दिया और विवाद करने लगा, जिसके बाद तब मनोज कुमार पात्रे ने मैनेजर को फोन लगाने लगा इसी बीच मनीष दिवाकर हाथ झापड़ से मारने लगा और इसी बीच राज राम आया और हाथ पर पहने चूड़ा से मारपीट करने लगा तथा लात से भी मारपीट किया। जिसकी वजह से घड़ी भी पहना था वो टूट गई। मौके पर अश्लील गाली गलौच और धमकी दिया गया जो कि सीसीटीवी में रिकॉर्डेड है। पीड़ित ने घटना की जानकारी से अपने बड़े भाई अनिल कुर्रे को भी अवगत कराया था।



