ब्रेकिंग: नक्सल मोर्चे पर मिल रही फतेह से खुश केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ, जानिए कितने नक्सली हुए ढेर और गिरफ्तार.

दिल्ली. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री साय ने राज्य में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित हैं। https://youtu.be/PXy2I2jukY4?si=ypvj1CJoW6KZDy9c इधर लगातार नक्सल मोर्चे पर साय सरकार को पर मिल रही कामयाबी से खुश केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पूरी टीम की तारीफ करते हुए श्री शाह ने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध अभियान को मिल रही सफलता अभूतपूर्व है। हमारी सरकार ने डिफेंसिव नीति को बदलकर आक्रामक नीति अपनाई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने विकास का नया अभियान चला गांव-गांव तक विकास को पहुँचा है। कई गांव में इलेक्शन में पहली बार वोटिंग हुई है। सरकार ने नक्सलियों के वित्तीय पोषण को भी रोका है।





You May Also Like

error: Content is protected !!