दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया 12 वर्षीय बालक डूबा, मौत से परिवार में पसरा मातम

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की कनहर नदी में डूबने से मौत हो गई। बालक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।



जानकारी के मुताबिक, बालक अपने परिजनों के साथ झारखंड के बंधुवा गांव से रामानुजगंज में आयोजित नवरात्रि मेले में गुब्बारे बेचने आया था। इसी दौरान वह अपने दोस्तों के साथ कनहर नदी में नहाने चला गया। नहाते समय वह पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।


दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद नदी में बालक की तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बालक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। रामानुजगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You May Also Like

error: Content is protected !!