छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीतियों को लेकर हलचल तेज,विधायक दल की बैठक कल, नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक गतिविधियों के बीच रविवार, 27 सितंबर को विधायक दल की बैठक होगी। बैठक रात 8 बजे रायपुर के शांति नगर स्थित नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में कांग्रेस के नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत भी शामिल होंगे।



सुखदेव भगत के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद उनका यह छत्तीसगढ़ का पहला दौरा है। उनके दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें भी प्रस्तावित हैं।


विधायकों के साथ होगी चर्चा

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक मौजूद रहेंगे। बैठक में पार्टी और विधायक दल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर पार्टी की ओर से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।


You May Also Like

error: Content is protected !!