बिलासपुर.जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के आदेश के तहत 10 निरीक्षकों और एक सहायक उपनिरीक्षक की नई पदस्थापना की गई है। अधिकारियों को वर्तमान जिम्मेदारियों से हटाकर नए थानों और शाखाओं में पदस्थ किया गया है।

देखिए,
किस अधिकारी को कहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक अजय साहू को जिला विशेष शाखा के प्रभारी पद से हटाकर थाना बिल्हा का निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक विवेक पाण्डेय को कोतवाली कार्यालय से थाना तोरवा भेजा गया है। वहीं निरीक्षक सनीप रात्रे को रक्षित केंद्र से थाना तारबाहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक किशोर कैवर्त को सिविल लाइन से थाना सिरगिट्टी, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग को बिल्हा से सिटी कोतवाली और निरीक्षक रविशंकर तिवारी को तारबाहर से सिविल लाइन थाने में पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक वाई.पी. सिंह को थाना सिरगिट्टी से जिला विशेष शाखा का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक रजनीश सिंह को थाना तोरवा से रक्षित केंद्र भेजा गया है।
निरीक्षक अनिल अग्रवाल, जो वर्तमान में समंस/वारंट शाखा, जिला विशेष शाखा कार्यालय और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से जुड़े दायित्व संभाल रहे थे, उन्हें थाना चकरभाठा में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक भावेश शाण्डे को थाना चकरभाठा से समंस/वारंट शाखा, जिला विशेष शाखा कार्यालय और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षक शोमनाथ यादव को जिला विशेष शाखा से थाना सिरगिट्टी भेजा गया है।