Menu
Lokswar
छत्तीसगढ़
NSA अजीत डोभाल ने की छत्तीसगढ़ के DIG डॉ. संतोष सिंह की सराहना: शांति स्थापना पर लिखी पुस्तक को बताया ‘शानदार शोध’
6 seconds ago 3 minutes read
(आशीष मौर्य संपादक) : छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी और वर्तमान में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ डीआईजी डॉ. संतोष कुमार सिंह की शैक्षणिक प्रतिभा की गूंज अब देश के सर्वोच्च सुरक्षा गलियारों तक पहुँच गई है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने डॉ. सिंह द्वारा लिखित पुस्तक की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र भेजा है।
Advertisement
शांति स्थापना के वैश्विक प्रयासों पर केंद्रित है पुस्तक : डॉ. संतोष सिंह की यह पुस्तक “Institutionalization of Peacebuilding: Functioning of the United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone & Burundi” विषय पर आधारित है। इस पुस्तक में डॉ. सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र के संस्थागत तंत्रों, विशेषकर सिएरा लियोन और बुरुंडी जैसे देशों में शांति बहाली के प्रयासों का गहन विश्लेषण किया है।
Advertisement
NSA अजीत डोभाल का पत्र: “नया दृष्टिकोण और सराहनीय प्रयास” : NSA अजीत डोभाल ने डॉ. सिंह को लिखे अपने पत्र में उनके शोध की गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने उल्लेख किया कि: यह पुस्तक शांति बहाली के लिए विकसित संस्थागत तंत्र की एक व्यापक और व्यावहारिक पृष्ठभूमि प्रदान करती है।द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की शांति स्थापना की कोशिशों को आज के संघर्षपूर्ण वातावरण में एक नए दृष्टिकोण की आवश्यकता है, जिसे इस पुस्तक ने बखूबी समझा है।उन्होंने इसे एक सराहनीय प्रयास बताते हुए डॉ. सिंह के उज्ज्वल शैक्षणिक और पेशेवर भविष्य की कामना की है।
पुलिसिंग के साथ लेखन में भी सक्रिय : डॉ. संतोष कुमार सिंह छत्तीसगढ़ के उन गिने-चुने अधिकारियों में शामिल हैं जो अपनी चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के साथ-साथ गंभीर अकादमिक लेखन में भी सक्रिय रहते हैं। इससे पहले भी वे अपनी बेहतर पुलिसिंग और नवाचारों के लिए जाने जाते रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर से मिली इस सराहना ने न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान डीआईजी (PHQ) डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के बाद अब प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव (Principal Secretary-2) शक्तिकांत दास ने भी इस पुस्तक की सराहना करते हुए डॉ. सिंह को बधाई दी है।
PMO से प्रशंसा पत्र: “महत्वपूर्ण प्रकाशन के लिए बधाई” : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान डीआईजी डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बाद अब प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव शक्तिकांत दास ने भी इस पुस्तक की सराहना करते हुए डॉ. सिंह को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी पत्र में प्रधान सचिव शक्तिकांत दास ने डॉ. संतोष सिंह के समर्पित प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने डॉ. सिंह की पुस्तक “Institutionalization of Peacebuilding: Functioning of United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone & Burundi” को एक ‘महत्वपूर्ण प्रकाशन’ करार दिया है।शक्तिकांत दास ने इस अकादमिक कार्य के लिए डॉ. सिंह को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं, जो यह दर्शाता है कि पुलिसिंग जैसे व्यस्त कार्यक्षेत्र में रहकर भी डॉ. सिंह ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर उच्च स्तरीय शोध किया है।
क्या है पुस्तक की विशेषता? : यह पुस्तक संयुक्त राष्ट्र के शांति निर्माण आयोग की कार्यप्रणाली पर केंद्रित है। इसमें मुख्य रूप से दो अफ्रीकी देशों, सिएरा लियोन और बुरुंडी में गृहयुद्ध के बाद शांति बहाली के लिए किए गए संस्थागत प्रयासों का विस्तृत विवरण दिया गया है। वैश्विक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में यह शोध अत्यंत प्रासंगिक माना जा रहा है।
प्रदेश के लिए गौरव का विषय : एक ही माह के भीतर देश की दो सबसे प्रभावशाली हस्तियों (NSA अजीत डोभाल और प्रधान सचिव शक्तिकांत दास) द्वारा छत्तीसगढ़ के एक पुलिस अधिकारी के लेखन को सराहा जाना पूरे प्रदेश के प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय है। यह सम्मान न केवल डॉ. सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ पुलिस की बौद्धिक क्षमता को भी राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करता है।
Photo of Chief Editor - Lokswar.in
Chief Editor - Lokswar.in
Website
उर्वरक में गड़बड़ी पर सख्त एक्शन, 500 बोरी खाद जब्त, कई दुकानों को नोटिस
Related Articles
हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर नहीं बढ़ेगा टोल,टैक्स बढ़ाने का निर्णय लिया गया वापस..
March 31, 2024
निविदा के बाद अब तुरंत काम होगा शुरू, पीडब्लूडी ने जारी किए नए दिशा-निर्देश…..
June 27, 2024
छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग 7000 मेगावॉट के पार, गर्मी ने बढ़ाया पॉवर का पारा
April 25, 2025
प्रेमी युवक-युवती में हुआ विवाद….प्रेमी ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी प्रेमिका की हत्या..
May 19, 2024
[ads1]
About Us
Lokswar is leading news provider in Chhattisgarh via print as well as digital media.
IMPORTANT LINKS
Privacy Policy
Contact Us
Get it on Google Play
© Co
pyright 2026, All Rights Reserved | Lokswar
Back to top button



