खुशखबरी: पुलिस और एवं जेल कर्मियों के बच्चों को अब इन कोचिंग इंस्टिट्यूट में मिलेगी छूट.

• छत्तीसगढ़ के 2 महत्वपूर्ण कोचिंग संस्थानों (एलन एवं आकाश) से पुलिस कर्मियों एवं जेल कर्मियों के परिवारों के लिए खुशखबरी आयी है.


रायपुर. हिमांशु गुप्ता, प्रभारी पुलिस महानिदेशक (DGP) एवं जेल डीजी की अध्यक्षता में एलन अकेडमी (रायपुर, भिलाई एवं बिलासपुर) और आकाश इंस्टिट्यूट (रायपुर) के संचालकों के साथ हुई बैठक में निम्नानुसार सहमति दी गयी.


1. आकाश इंस्टिट्यूट रायपुर में कोचिंग लेने वाले पुलिस एवं जेल कर्मियों की संतानों को सम्पूर्ण फीस में 30 % से 50% का डिस्काउंट दिया जाएगा।


2. allen academy (रायपुर, भिलाई एवं बिलासपुर) में कोचिंग लेने वाले पुलिस कर्मियों एवं जेल कर्मियों की संतानों को सम्पूर्ण फीस में 30% का डिस्काउंट दिया जाएगा।


इस मौके पर डीसीपी तारकेश्वर पटेल, सतीश कुमार धृतलहरे (आकाश इंस्टीट्यूट), देबाजीत चटर्जी एवं महेंद्र चंद्रा (एलन अकेडमी) उपस्थित रहे।

पुलिस तथा जेल कर्मियों के परिवारों को ये सुविधा आई आई टी जे ई ई, नीट एवं अन्य कोचिंग के लिए लागू होगी।

You May Also Like

error: Content is protected !!