'OMG' ब्रेकिंग: सेंट्रल जेल के बंदी जनक राम बंजारे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, घटना को जेल प्रबंधन 'OMG NEWS' से कहा कि.

बिलासपुर. सेंट्रल जेल में धारा 302 के एक मामले में सजा काट रहे बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर आ रही है। मृतक बंदी तड़के बाथरूम जाते समय अचानक गिर गया। जिसके बाद उसके शरीर के कुछ हिस्सों में चोटें आई घटना के बाद जेल प्रबंधन ने उस पहले जेल हॉस्पिटल फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स दाखिल करवाया जहा उसकी तबियत और बिगड़ने से मौत हो गई है।



मिल रही जानकारी के अनुसार जनक राम बंजारे उम्र 62 निवासी मुंगेली वर्ष 2015 से धारा 302 के मामले में सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। सोमवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह बाथरूम के लिए उठा और जाते हुए अचानक गिर गया। इस बात की जानकारी जैसे ही जेल स्टाफ को लगी तत्काल उसे जेल को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। बताया जा रहा है कि बंदी बंजारे को शरीर के कई हिस्सों में गिरने से चोट लगी थी उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जेल प्रबंधन ने करीब एक घंटे बाद उसे इलाज के लिए सिम्स में दाखिल करवा दिया। लगभग साढ़े पांच बजे बंदी ने सिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आशंका जताई जा रही है कि बंदी जनक राम बंजारे की मौत हार्ट अटैक आने से हुई होगी।


फिलहाल खबर अपडेट करने तक उसका पीएम नहीं हुआ था। घटना की पुष्टि जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी न'OMG NEWS NETWORK' से की है।








You May Also Like

error: Content is protected !!