'OMG' ब्रेकिंग,खाकी पर खूनी वार: डायल-112 के आरक्षक को डंडा मारकर किया लहूलुहान.

• देर रात सिरफिरे युवक ने किया विवाद.


• डायल 112 के आरक्षक से हुई कहासुनी, आरोपी हिरासत में.



बिलासपुर. शहर में कानून व्यवस्था संभाल रहे पुलिस कर्मियों पर हमला करने से अब आरोपी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे वार कर से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।




जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाने का आरक्षक मोरज सिंग बैच नंबर 788 डायल-112 की टीम में पदस्थ है। मंगलवार की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच कुदुदंड मे पिता, पुत्र के बीच आपसी झगड़े के घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आरक्षक और डायल-112 का चालक मौके पर पहुंचे। इसी दौरान वहां मौजूद शराब के नशे में धुत सागर छात्रवानी से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि उसने अपने पास रखे डंडे से आरक्षक पर हमला कर दिया।


हमले में आरक्षक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।


सिर पर आई गंभीर चोट.


आरक्षक मोरज सिंग के साथ हुई घटना में उसे सिर पर गंभीर चोटें आई है , आरक्षक की आंख भी जख्मी हुई है। बताया जा रहा है कि सागर छात्रवानी सिरफिरा किस्म का है आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिस कर आरक्षक पर जानलेवा हमला करने का आरोप है इधर जिस वक्त लहुलुहान हालात में आरक्षक को उपचार के लिए सिम्स लाया गया तो वह बदहवास स्थिति में था और पापा को बुला दो,पापा को बुला दो कहता रहा।




सीएसपी ने बताया कि.


ड्यूटी के दौरान में गंभीर रूप से घायल हुए आरक्षक मोरज सिंग और लहूलुहान हुई वर्दी की घटना को लेकर 'OMG NEWS' को सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड में सागर छात्रवानी अपने पिता मुन्ना छात्रवानी के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद कर गाली-गलौच एवं मारपीट कर रहा था तथा आक्रोशित होकर अपने पिता को मारने के लिए दौड़ा रहा था। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। डायल-112 स्टाफ द्वारा उसके पिता को सुरक्षित करने एवं विवाद शांत कराने का प्रयास किए जाने पर सागर छात्रवानी ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए आरक्षक क्रमांक 788 मोरज सिंह के साथ मारपीट की, जिससे आरक्षक घायल हो गया है।

घायल आरक्षक को उपचार हेतु सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। आरोपी सागर छात्रवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।









You May Also Like

error: Content is protected !!