ठेला-खोमचे वालों की रोजी रोटी के लिए 'OMG NEWS' की मुहिम रंग लाई, निगम का वेंडिंग जोन ठेला-खोमचे वालों की रोजी रोटी के लिए ' OMG NEWS' की मुहिम रंग लाई, निगम का वेंडिंग जोन अभियान ठंडे बस्ते में ठंडे बस्ते में.

खबर का असर.   बिलासपुर. शहर के ठेले खोमचे वालों को मुंगेली नाका के खेल मैदान में वेंडिंग जोन बनाकर शिफ्ट किए जाने की प्लानिंग फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। इस पूरे मसले पर स्थानीय व्यापारियों, रहवासियों और खिलाडिय़ों के विरोध और निगम प्रशासन और सियासत के बीच मतभेद उभर आने के बाद पूरा मामला बैकफुट पर चला गया है। उल्लेखनीय है कि दो- ढाई हजार गरीब परिवार की रोजी रोटी के लिए ' OMG NEWS NETWORK' ने लगातार मुहिम चलाई थी और व्यापक जनहित के विरुध्द नगर निगम की इस योजना को अंतत: रोकना पड़ा है। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार द्वारा शहर से ठेले खोमचे वालों को सडक़ के किनारे व्यापार नहीं करने का फरमान किया गया था। इसके बाद निगम अमले ने इन्हें जगह जगह खदेडऩा शुरू कर दिया था। इससे परेशान होकर ठेले खोमचे वाले भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के दरवाजे पहुंचे। नगर विधायक अमर अग्रवाल ने भी इस मसले पर ठेले खोमचे वालों के पक्ष में अपनी भूमिका निभाई है। मुंगेली नाका खेल मैदान को वेंडिंग जोन में तब्दील करने की निगम की प्लानिंग भी स्थानीय व्यापारियों- खिलाडिय़ों के विरोध के कारण रोक दी गई है। इस बारे में निगम जोन तीन कमिश्नर सवीना अनंत ने बताया कि फिलहाल ठेले खोमचे वालों को मुंगेली नाका खेल मैदान में शिफ्ट किए जाने की योजना टाल दी गई है। आगे निगम आयुक्त जैसा आदेश देंगे किया जाएगा। व्यापार विहार में व्यापारियों का विरोध भी इस योजना को ब्रेक किए जाने की एक वजह है। एक हफ्ते से आंख मिचौली. निगम प्रशासन की अफसर शाही के खिलाफ ठेले खोमचे वालों ने भी दो दो हाथ किए। हिम्मत दिखा कर अपनी दुकान लगाई और धंधा किया। नगर विधायक अमर अग्रवाल के हस्तक्षेप से ठेले खोमचे वालों ने राहत की सांस लेनी शुरू की है। ' OMG NEWS NETWORK'  लगातार खड़ा रहा गरीबों के साथ. शहर के ठेले खोमचे वालों के पेट में अफसरशाही की लात मारकर उन्हें हटाए जाने के फरमान के बाद से ही ' OMG NEWS' ने इस मुद्दे को लगातार उठाया। सभी पहलुओं पर नजर बनाकर ठेले खोमचे वालों का साथ दिया। निगम प्रशासन अहसास दिलाया गया कि शहर का विकास किया जाता है न की विनाश।





You May Also Like

error: Content is protected !!