बिलासपुर. कोनी थाना क्षेत्र में सरेआम दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का एक विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह युवक गाली गलौच करते हुए एक दूसरे पर पत्थर बरसा रहे हैं इस घटना के सामने आने के बाद सब से चौंकाने वाली बात यह है कि कोनी पुलिस की घटनाक्रम की हवा तक नहीं लगी है।
कोनी थाना से करीब पांच सौ मीटर दूर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट करने का एक विडियो सोशल मिडिया पर अभी कुछ ही देर पहले वायरल हुआ है। विडियो में दोनों तरफ से एक दूसरे पर जोरदार पत्थर बरसाते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि उक्त विडियो सोमवार की शाम का है और सरेराह पत्थर बरसाते युवक इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं तो कुछ युवकों का गुरुघासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से ताल्लुक होना बताया जा रहा है ।
https://youtube.com/shorts/Cvk_jksPYNo?si=Tc1prx6PflmkfF9a
(मारपीट की घटना में युवकों द्वारा बहुत ही भद्दी गालियों का प्रयोग किया गया है इसलिए विडियो को म्यूट किया गया है।)
दोनों गुटों के बीच रोड़ पर किन कारणों से मारपीट हुई यह क्लियर नहीं हो पाया है वहीं इस घटना से कोनी पुलिस भी अनजान है।



